नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय परिसर नारायणपुर में डीआरडीए निर्देशक डाॅ संजय कुमार की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना की समीक्षात्मक बैठक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि के साथ किए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रखंड परियोजना अनुश्रवण ईकाई के अध्यक्ष सह बीडीओ सतेंद्र सिंह एवं प्रखंड समन्वयक सह सचिव प्रेम राज को जागरूकता पर बल देने सहित निर्धारित लक्ष्य को मार्च माह के अंत तक में पुरा करने का निर्देश दिया .मौके पर उपस्थित मुखिया, प्रमुख सहित अन्य प्रतिनिधि को सहयोग करने की अपील किया डीआरडीए निर्देशक संजय कुमार ने बताया नारायणपुर प्रखंड के नमामि गंगे योजना में नामित सिहपुर पश्चिम, जयपुर चुहर पूरब, शहजादपुर, बैकंठपुर दुधैला व सिहपुर पूरब पंचायत में 4062 का लक्ष्य है .निर्देशक ने बताया कि जिनका नाम एपीएल, बीपीएल या अन्य में नाम नहीं है और लाभ से वंचित है उन्हें मनरेगा पीओ जितेन्द्र कुमार को मनरेगा से आधार कार्ड लेकर जाॅच कर बनवाने का निर्देश दिया साथ ही कहा प्रखंड को 2018 तक खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य सरकार का है .लक्ष्य प्राप्त करने वाले मुखिया और वार्ड सदस्य को पुरस्कृत किया जाएगा बैठक के बाद पूरी टीम ने जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड दस में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया .जिसपर निर्देशक ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने पर संतोष जताया मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, मुखिया अरविंद मंडल, मुखिया रूपेश मंडल, मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा, कृषि पदाधिकारी रामपुकार राम सहित डा बिनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

