बाबा आगमानंद जी के सानिध्य में नगर वासी निकालेंगे शोभायात्रा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जोर शोर से हो रही है तैयारी
नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया के लोग इस बार हिंदी नव वर्ष का अभिनंदन पूरे जोश खरोश और उत्साह के साथ करेंगे. लोगों के जोश और उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिन्दी नववर्ष के लिए नवगछिया और भागलपुर शहर में पटा बैनर पोस्टर पुरे शहर में लग गया.


शिव शक्ति योग पीठ द्वारा इस वर्ष भी हिंदी नववर्ष के दिन ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाला जाएगा. शोभायात्रा परम पूज्य स्वामी परमहंस परमानंद जी महाराज उर्फ रामू बाबा के सानिध्य में निकाला जाएगा. शोभा यात्रा नवगछिया बस स्टैंड के श्री शिवशक्ति योगपीठ के नवगछिया स्थित प्रधान कार्यालय में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष के मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार यह शोभा यात्रा नवगछिया स्थित प्रधान कार्यालय से सुबह करीब छह से सात बजे के बीच प्रारम्भ होगी. जो 14 नंबर रोड से होते हुए तेतरी दुर्गा स्थान, ध्रुवगंज, खरीक और बभनगामा के रास्ते भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में पड़ाव रखेगी . जहां से पुनः प्रारम्भ होकर एनएच 31 के रास्ते काजीचक, महेशखूंट होते हुए पटेल हाई स्कूल के प्रांगण में ठहरेगी. यहाँ से मदारपुर, जमालपुर बायपास होते हुए. बिसौनी हाईस्कूल के प्रांगण व दुर्गा मंदिर परिसर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वचनों के साथ सम्पन होगी. इस बैठक में स्वामी मानवानंद जी, स्वामी प्रेमानंद जी, पं प्रेमशंकर भारती, मनोरंजन सिंह, विजय गुप्ता, श्याम सुंदर भगत, राजेश झा, दीपक यादुका, मनीष पांडेय, मंजू त्रिपाठी सहित दर्जनों प्रमुख अनुयायी मौजूद थे. यह जानकारी पं कौशलेंद्र झा ने दी.
