आरपीएल सीजन-5 : चौथे लीग मैच में ई 11 विजयी
नवगछिया : रंगरा में चल रहे आरपीएल सीजन-5 के चलते लीग मैच में आरसीआर और ई – 11 के बीच खेला गया.

जिसमें ई -11 ने टॉश जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदन 51, शाहिल 38, और विनीत 29 रन के अच्छे प्रदर्शन के कारण 171 रन बनायी. शुरु में आरसीआर की और से कासी हुई गेंदबाजी हुई लेकिन आखरी के ओवर में आरसीआर के कप्तान आदर्श बिक्की की 2 ओवर में 7 छक्के लगे और और उन्होंने कुल 4 ओवर में 1 मेडन 51 रन देकर 3 विकेट लिए. जबाब में उतरी आरसीआर की शुरुआत काफी ख़राब रही और यश राज 23 और राहुल 22 रन को छोड़ कोई बल्लेबाज नहीं चले और आरसीआर की पूरी टीम 120 रन पर सिमट गयी. ई -11 ने 51 रन से मैच जीत लिया। ई -11 के चन्दन को 51 रन और 2 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया. आज के निर्णायक नीलेश झा और रंजीत ठाकुर थे. वही कॉमेंट्री में छप्पन सिंह, मदन झा और स्कोरर शिवम थे.

