NAUGACHIA News

ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, दिया ईंधन बचत का संदेश

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तीन दिनों से लापता, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

नवगछिया : गुमशुदा अपहृता हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवगछिया : नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवगछिया एसपी का तबादला, साइबर सेल के एसपी को मिली जिम्मेदारी

नवगछिया : एमडीएम में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने किया सड़क जाम, स्कूल में हंगामा

भागलपुर : अश्लील बातचीत के आरोप में शाहकुंड थानाध्यक्ष निलंबित

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण लगभग पूरा, 5 जून से छोटे वाहनों की आवाजाही संभव

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया एसपी का तबादला, साइबर सेल के एसपी को मिली जिम्मेदारी

नवगछिया पुलिस जिला में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नवगछिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Whatsapp group Join

वहीं आर्थिक अपराध इकाई में कार्यरत पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को नवगछिया का नया एसपी बनाया गया है। इस आदेश के बाद नवगछिया पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नए एसपी वैभव शर्मा नवगछिया में पदभार ग्रहण करेंगे।

वैभव शर्मा इससे पहले साइबर अनुसंधान एवं अभियान शाखा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में साइबर अपराध और तकनीकी मामलों में उनका अनुभव नवगछिया पुलिसिंग को नई दिशा दे सकता है। इधर राजेश कुमार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा हुआ और कानून व्यवस्था को लेकर कई अभियान चलाए गए थे।

प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को लेकर जिले में चर्चा का माहौल है। अब लोगों की नजर नए एसपी के कामकाज और आगामी रणनीति पर टिकी हुई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है