NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : मोबाइल पर रील देखने से चालक ने संतुलन खोया, सीएनजी ऑटो पलटा, पांच घायल

नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के आगे विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सोमवार को एक सीएनजी ऑटो पलट जाने से उसमें सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Whatsapp group Join

घटना के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में जालो साह निवासी ढोलबज्जा, उनकी पत्नी रेणु देवी, पुत्र राहुल कुमार, पुत्री करीना कुमारी तथा बिपिन मंडल निवासी लालगंज मोहनपुर शामिल हैं।

डॉक्टरों ने बिपिन मंडल और राहुल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।

घायल रेणु देवी ने बताया कि वे बौंसी जा रही थीं। तेतरी से आगे बढ़ने के बाद ऑटो चालक ने जेब से मोबाइल निकाला और रील देखने लगा। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है