NAUGACHIA News

नवगछिया : एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

नवगछिया: ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में लाखों की चोरी, थाना और जीआरपी के बीच भटक रहा पीड़ित

नवगछिया : कदवा मध्य विद्यालय में बाल संसद चुनाव संपन्न, ईवीएम ऐप से हुआ मतदान

नवगछिया : आंधी-बारिश से गंगा पार कर रहे यात्रियों में दहशत, बीच नदी में डगमगाई नाव

नवगछिया में बंद पड़े वॉटर ATM को लेकर बढ़ा विरोध, युवा ने उठाया मुद्दा

बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बीआरओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे

नवगछिया : रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

कुशेश्वर स्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मंजूरी, भूमि अधिग्रहण लागत में होगी कमी

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कफ सिरप बरामदगी कांड में नवगछिया पुलिस की कार्रवाई जारी

नवगछिया पुलिस ने एनडीपीएस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में सोमवार को एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

Whatsapp group Join

मामला 3 जनवरी 2024 का है, जब नवगछिया थाना पुलिस ने गोशाला रोड स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर 285 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था। इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 06/24 दर्ज किया गया था।

पुलिस अनुसंधान के दौरान पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

इसी कड़ी में 11 मई 2026 को पुलिस ने मामले में संलिप्त अभियुक्त अलिरूद्ध गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अलिरूद्ध गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी के पुत्र हैं और भवानीपुर थाना रंगरा, जिला भागलपुर के निवासी बताए गए हैं।

नवगछिया थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है