NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त: BRO ने संभाली कमान, जल्द बहाल होगा आवागमन

विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद अब इसे जल्द चालू कराने की दिशा में गतिविधियां तेज हो गई हैं। Border Roads Organisation (BRO) की टीम मंगलवार को ही भागलपुर पहुंच गई थी।

Whatsapp group Join

बुधवार को BRO के अधिकारियों ने State Disaster Response Force (SDRF) की टीम के साथ नाव के जरिए सेतु स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ध्वस्त हिस्से, पिलरों की स्थिति और गंगा के बहाव का बारीकी से जायजा लिया।

तकनीकी टीम ने क्षति का आकलन करते हुए प्रारंभिक रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। साथ ही मरम्मत कार्य और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सबसे बड़ी प्राथमिकता भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन को जल्द बहाल करना है। इसके लिए अस्थायी पुल, बेली ब्रिज या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है, ताकि दोनों इलाकों के बीच संपर्क सामान्य हो सके।

 

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है