NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : राष्ट्रीय लोक अदालत, कई मामलों का होगा ऑन द स्पॉट निपटारा

नवगछिया :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Whatsapp group Join

लोक अदालत का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव स्थित व्यवहार न्यायालय परिसरों में किया जाएगा। इसका उद्देश्य लंबित वादों और मुकदमा पूर्व मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन करना है, ताकि लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके।

इन मामलों का होगा निपटारा

  • शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद
  • एनआई एक्ट धारा 138 के मामले
  • बैंक ऋण वसूली एवं दुर्घटना दावा वाद
  • श्रम एवं भूमि अधिग्रहण विवाद
  • बिजली और पानी बिल संबंधी मामले
  • वैवाहिक एवं बीएसएनएल से जुड़े वाद
  • वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति मामले
  • दीवानी वाद जैसे किराया और सुखाधिकार विवाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का सुलह के माध्यम से निपटारा कराने की अपील की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है