नवगछिया/बिहपुर: भाजपा की जीत पर जश्न, निकला विजय जुलूस
नवगछिया में भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला इकाई ने भव्य विजय जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में जुलूस वैशाली चौक से शुरू होकर महाराजजी चौक पर समाप्त हुआ। ढोल-नगाड़ों और पटाखों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं बिहपुर में भी भाजपा की शानदार जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने पटना स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां साझा कीं। इस मौके पर झालमुढ़ी बांटकर और खुद भी खाकर उन्होंने जीत का उत्सव मनाया।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और उत्साह के साथ जश्न मनाया।

