नवगछिया: नाबालिग के अपहरण व जबरन विवाह मामले में आरोपी धराया
नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन विवाह के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले वर्ष की बताई जा रही है, जिसकी जांच लंबे समय से जारी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन शादी कर ली थी। इस मामले में पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचगछिया गांव निवासी राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है

