नवगछिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 20 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। इस कार्रवाई से दियारा इलाके में हड़कंप मच गया है।

Whatsapp group Join

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी किनारे स्थित दियारा क्षेत्र और राघोपुर दियारा में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित करीब तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लगभग 20 हजार लीटर जावा महुआ को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा था।

हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद दियारा क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्ती की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights