नवगछिया : कचहरी मैदान में कौओं की मौत की पुष्टि, जांच में निकला बर्ड फ्लू

सूचना/खबरे

नवगछिया के कचहरी मैदान में हाल ही में मिले मृत कौओं की मौत का कारण बर्ड फ्लू पाया गया है। मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए थे, जहां से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक मशीन की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। यह टीम इलाके के मुर्गी फार्म से सैंपल एकत्र करेगी। इसके साथ ही वन विभाग को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि पटना से विशेषज्ञों की एक टीम सोमवार को नवगछिया पहुंचेगी, जो प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई के निर्देश देगी।

उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को कचहरी मैदान में कुल 127 कौए मृत अवस्था में पाए गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने सैंपल जांच के लिए भेजे थे।