नवगछिया : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नवगछिया के पुलिस उप निरीक्षक जयशंकर यादव एवं रवि कुमार रजक ने बुधवार को मौजूद पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामानों की जांच की गई तथा संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी ने बताया कि आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराध निगरानी को और मजबूत किया गया है। इसके तहत स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा यात्रियों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

