नवगछिया : भवानीपुर पुलिस ने मंगलवार की रात मधुरापुर गांव से शराब पीने के आरोप में गांव के ही मो. अकरम अली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
