नवगछिया । झंडापुर पुलिस ने पिछले वर्ष औलियाबाद बिचली काली स्थान प्रतिमा विसर्जन के बाद जमालपुर रेलवे ढाला के पास हुई मारपीट एवं जानलेवा हमला की घटना में शामिल दो आरोपियों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औलियाबाद निवासी गोपाल सिंह और रणवीर राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन के बाद हुए इस मामले में लंबे समय से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

