नवगछिया में शिक्षक रामविलास मंडल को दी गई भावभीनी विदाई

सूचना/खबरे

गोपालपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय लतरा के प्रांगण में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह समाजसेवी चुनचुन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मठ शिक्षक रामविलास मंडल की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के राज्य प्रतिनिधि सदस्य युगेश कुमार ने कहा कि रामविलास मंडल एक कर्मठ एवं संघर्षशील शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उनके कार्य और समर्पण से विद्यालय ने कई उपलब्धियाँ हासिल कीं।