नवगछिया : गोपालपुर प्रमुख पति ने नाजिर को जड़ा थप्पड़… कहासुनी के दौरान धक्का मुक्की

सूचना/खबरे

गोपालपुर प्रखंड नाजिर रोहन कुमार को प्रखंड प्रमुख पति दिनकर चौधरी ने फोन नहीं उठाने की शिकायत कर सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। उधर, प्रखंड नाजिर रोहन कुमार ने बताया कि प्रमुख प्रतिनिधि के मारपीट से तनाव में आकर खुद को बाथरुम में बंद कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद नाजिर को बाथरूम का दरवाजा तोड़कर कर्मियों ने निकाला। मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ गोपालपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने मामले की जानकारी प्रखंड नाजिर रोहन कुमार से ली। चौधरी ने कहा कि नाजिर रोहन कुमार द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है। कोई बात की जानकारी लेने पर जवाब नहीं देते हैं। मारपीट का आरोप मनगढंत है। कहासुनी के दौरान धक्का मुक्की हुई थी।