नवगछिया : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद अनिल यादव ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर के प्रबंधक को पत्र लिखा। उन्होंने भागलपुर से गोपालपुर, सैदपुर होते हुए तिनटंगा करारी जहाज घाट तक सरकारी बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनिल यादव ने कहा कि इस रूट पर बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को नवगछिया और भागलपुर आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
