नवगछिया : दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना.. हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार
नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके में शिव मंदिर के पास शनिवार को दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
रंगरा पुलिस की टीम को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ। जांच में पता चला कि भवानीपुर के कारेलाल यादव का पुत्र गुड्डू यादव इसमें शामिल है। उसे उसके घर से एक लोडेड देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


