नवगछिया : आग्नेयास्त्र का उपयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल

नवगछिया: नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार, सोमवार के दिन भवानीपुर थाना को यह जानकारी मिली कि ग्राम भ्रमरपुर के एक युवक द्वारा आग्नेयास्त्र का उपयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

Whatsapp group Join

प्राप्त सूचना के संज्ञान लेते हुए, भवानीपुर थाना की टीम ने सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की, जिसमें तकनीकी और मानव संसाधनों से जानकारी एकत्र की गई। तत्पश्चात, त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून के विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त युवक को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, वायरल हुए हथियार को जब्त करने और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी का कार्य भी जारी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights