NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : इकलौता सूर्य मंदिर घाट पर नहीं हुआ बैरिकेडिंग

खरीक : प्रखंड के उस्मानपुर-मिरजाफरी के मध्य स्थित कलबलिया धार के किनारे निर्मित जिले का इकलौता सूर्य का मंदिर है। जहां प्रखंड के विभिन्न गांवों की व्रती महिला छठ करने आती है। हर साल हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ छठ पर्व पर यहां अर्घ्य देते हैं। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घाट के रखरखाव पर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। छठ घाट पर सारी जिम्मेदारी आयोजन कमेटी के भरोसे हैं। कमेटी के सदस्य के भरोसे छठ घाटों की साफ-सफाई होती है।

आयोजन कमेटी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र यादव, सदस्य पप्पू यादव, कैलाश दास, अंकज यादव, अनंत यादव, मुखिया गणेश मंडल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घाट बनाते हैं। साफ-सफाई करते हैं। इसके अलावे आसपास के घाटों पर स्थानीय लोग श्रमदान से मेहनत कर घाट बनाते हैं। सदस्यों ने बताया कि दीवाली के बाद घाट पूरी तरह बनकर तैयार हो जाता है।