बिहपुर: प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत में विषधर सांप ने एक बच्चे को डंस लिया। जिससे शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान वार्ड नंबर सात निवासी रंजीत चौधरी के आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण सह मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में सीओ और थाने में जानकारी दी गई।
झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

