नवगछिया : राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवगछिया को पांच पदक

खेल

नवगछिया । बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन बेगूसराय में 21 व 22 जुलाई को हुआ। प्रतियोगिता में नवगछिया के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पदक जीतने पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आरपी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मोनी कुमारी, अमित कुमार, धर्मचंद भगत, मुकेश कुमार, मो. नाजिम, कैरम सचिव संजय कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, क्रिकेट सचिव राजेश कुमार राजू, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, मुकेश राणा, प्रमोद शर्मा, अनुराग शाह, खेल संघ के अशोक सिंह, अखिलेश पांडे, अमित पांडे आदि ने बधाई दी।

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य कुमार रजत पदक। सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या सिंह ने कांस्य पदक। कैडेट बालिका वर्ग में रितु प्रिया ने कांस्य, कैडेट बालक वर्ग में शिवम कुमार सिंह ने कांस्य, जूनियर बालिका वर्ग में मीनाक्षी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।