भागलपुर के लोगों को मौसम अभी राहत देने वाली नहीं है। मौसम अभी 72 घंटे और खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि लोगों को अभी मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है। दोनों दिन तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रात 37 मिली मीटर बारिश हुई है। वही रात में 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली थी। इस कारण ठंड बढ़ गई है। रात में कई इलाकों में बिजली भी चमकी थी। उन्होंने बताया कि पछुवा हवा दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। मौसम क्लाउडी रहेगा। शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेलसियस और अधिकतम 20 डिग्री सेलसियस था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बारिश होने के बाद फोग बना रहेगामौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि इस प्रकार के मौसम में बारिश होने के बाद फोग बनता है। कल और परसों लोगों को कुहासा से दो-चार होना पड़ सकता है। दिन में 8-10 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगा।
उतराखंड में बना है पश्चिमी विच्छोभ, इस कारण बदला है मौसमउत्तराखंड में पश्चिमी विच्छोभ बनने के कारण मौसम ने करवट ली है। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि पश्चिमी विच्छोभ बनने के कारण ऐसे में बारिश होती है। इसके बाद एक-दो दिन फोग रहता है। इसके बाद ही मौसम क्लियर रहता है।

बिजली चमके की रहेगी संभावनाऐसे मौसम में बिजली चमकने की संभावना रहती है। शुक्रवार देर रात भी कई जगहों पर बिजली चमकी थी। अभी आगे भी बिजली चमकने की संभावना रहेगी।
