नवगछिया पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया.. माँ बोली बेटे को तीन दिन से टॉर्चर

Crime Reoprts

नवादा गांव निवासी कनिकलाल यादव के 17 वर्षीय पुत्र को नवगछिया पुलिस ने शनिवार की देर रात हिरासत में लिया था। नाबालिग की मां ढोला देवी का कहना है कि पुलिस उसके बेटे को तीन दिन से टॉर्चर कर रही है। शनिवार की देर रात पुत्र अपने मचान पर सोया था तभी पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई। जब थाना प्रभारी से पूछते हैं कि किस मामले में उसे कुछ नहीं बताते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढोला देवी ने बताया कि उसका पुत्र नाबालिग है, उसने कोई जुर्म नहीं किया है। पुलिस बेवजह उसे उठाकर ले गई है। उसके चचेरे भाई सुमित यादव ने कहा कि पुलिस उसे न छोड़ रही है और ना ही जेल भेज रही है। सुमित ने बताया कि पुलिस को शक है कि वह नगरह में हुए किशन हत्याकांड में शामिल है।

वहीं मृतक किशन की मां का कहना है कि उसने प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई है और ना ही किसी का नाम दिया है। सुमित यादव ने बताया कि देर शाम पुलिस द्वारा उसके नाबालिग भाई को छोड़ने की बात कह कर उसकी मां से एक आवेदन भी लिखा गया मगर आवेदन लिखने के बाद कल छोड़ने की बात कह लौटा दिया। इसको लेकर चचेरे भाई सुमित ने नवगछिया एसपी और डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है।

इधर, सोमवार को मृतक किशन की मां नीलिमा देवी और भाई को पुलिस ने थाने बुलाया था। थाने में काफी देर तक पीड़िता से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो आरोपी की शिनाख्त करने के लिए बुलाया था।