नवगछिया :  लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

NEWS

नवगछिया :  लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन जयरामपुर ग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल और मंच संचालन क्लब सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संबोधन में लायन चेयरपर्सन पवन सर्राफ ने कार्यक्रम को आयोजित करने में अहम भूमिका निभाने वाले दिनेश पंडित की खूब सराहना की साथ ही ग्रामवासियों को इस शिविर से लाभ उठाने हेतु आग्रह किया। यह शिविर पूर्व शिक्षक श्री दिनेश पंडित जी के पिता स्व०सुखदेव पंडित, माता चंदा देवी की स्मृति में आयोजित किया गया। इस शिविर में नवगछिया अनुमंडल के डॉक्टर बी०एल०चौधरी, डॉ०बादल चौधरी एवं उनकी टीम ने 175 रोगी की निःशुल्क जांच की।

डॉक्टर बादल ने रोगियों की जांच करते हुए उन्हें उचित परामर्श दिया साथ ही शरीर के विशेष अंग आंख के प्रति जागरूक रहने का निवेदन किया। इस शिविर में लायन अजय कुमार रूंगटा, लायन प्रो०इसराफिल साहेब, लायन प्रो०विजय कुमार, लायन मुन्ना हाजी साहेब, कोषाध्यक्ष लायन बिनोद चिरानियाँ, जगदीश पासवान, नवेन्दु कुमार शेखर, शिवेंदु कुमार चंदन एवं ग्राम के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।