नवगछिया : सोमवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नवगछिया के एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे शौचालय निर्माण की समीक्षात्मक बैठक सभी प्रखंड के कोऑर्डिनेटरों के साथ की गई. बैठक में बात सामने आई कि रंगरा प्रखंड का तीनटेंगा दियारा उत्तर पंचायत पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त हो गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर खरीक, नारायणपुर ,इस्माइलपुर, गोपालपुर आदि जगहों पर चल रहे शौचालय निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई. बात सामने आई कि नारायणपुर प्रखंड के बैकटपुर दहला और शहजाद पुर में शौचालय निर्माण पूरी तरह से ठप्प परा हुआ है. बैठक में बताया गया है कि दोनों पंचायतों में शौचालय के निर्माण में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिसके कारण अब तक शौचालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है. नवगछिया के एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा कि वह खुद दोनों पंचायत जाकर स्थिति का जायजा लेंगे. बैठक में सभी प्रखंड के कोऑर्डिनेटरों को 30 अप्रैल तक हर हालत सभी पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.
