20-20 किक्रेट टूर्नामेंट के मुकाबले में भागलपुर ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया-Naugachia News

खेल

गोपालपुर : अम्बेदकर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में बिंद टोली की टीम को हराकर भागलपुर की टीम ने कप पर कब्जा जमाया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फाइनल मैच गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय डिमाहा के मैदान में बिंद टोली व भागलपुर की टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर बिंद टोली के कप्तान टुनटुन कुमार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित बीस ओवर में बिंद टोली की टीम ने नौ विवेट खोकर 179 रन बनाये. जवाब में179 रनों का पीछा करते हुए भागलपुर की टीम ने तीन विवेट के नुकसान पर सतरह ओवर में 184 रन बना कर कप को अपने नाम कर लिया.

मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सिरीज का खिताब भागलपुर के धुरंधर बल्लेवाज रौशन कुमार को दिया गया. अंपायर सुनील कुमार व श्याम कुमार थे. कॉमेंट्रेटर राजेश व अभिषेक तथा स्कोरर लव व कुश कुमार थे. विजेता टीम के कप्तान रोहित कुमार को वरीय भाजपा नेता सह मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार चौधरी ने शिल्ड व नगद पुरस्कार दिया. इस मौके पर उपविजेता टीम के कप्तान व सभी खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया