पंद्रह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घघाटन, दिया जायेगा प्रशिक्षण – Naugachia News

EVENT

पंद्रह दिवसीय योग प्रशिक्षण

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर : प्रखंड के  शिवधारी  सुखदेव उच्च बिधालय मौजमा गनौल में पंद्रह  दिवसीय  योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घघाटन प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव व व्यापार  मंडल अध्यक्ष प्रसुन्न कुमार उर्फ गंगा सिंह ने दिपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि नेकहा योगासन एक ऐसी भारत की प्राचीन विधा है जिसे जीवन मे नियमित रूप से अभ्यास करते रहने से मानव सदा निरोग बने रहेगें.

वहीं  व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग उत्सव 2017 के तहत  आयोजित पंद्रह दिवसीय योग प्रशिक्षण में कहा कि योग की शुरुआत भारत के ऋषि मुनियों के द्वारा की गई आज इसकी महत्ता को पूरे विश्व ने स्वीकारते हुए 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में माना. वहीं   इलेक्ट्रोहोमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज  के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि मिशन के द्वारा काफ़ी धूमधाम से तृतिय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा जिसके लिए नारायणपुर प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है.इस कार्यक्रम में प्रखण्ड के कई बुद्धिजीवी, विद्यालय परिवार का काफी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है. वही इन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 21 मई से 20 जून तक होना है. तत्पश्चात 21 जून को निर्धारित स्थल पर प्रखंड के प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्रायें एक साथ रोगों से मुक्ति के लिए योग करेंगे. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. शिवराज कुमार, पुष्पराज कुमार, सागर कुमार, रवि कुमार, मधुर मिलन नायक  सहित अन्य मौजूद थे.