13 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न

13 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न -Naugachia News

EVENT

समापन समारोह में खिलाड़ियों को दिया गया मैडल
नवगछिया: भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय सीताराम सिंह मेमोरियल 13 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 20017 का आयोजन हाईस्कूल नवगछिया में रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरती राकेश व आयोजन अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव सचिव संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

13 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्नप्रतियोगिता में पूरे जिले से प्रतिभागियों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर संदीप गुप्ता, आयोजन सचिव संतोष सिंह, डॉक्टर गोपाल भारती एवं जिला संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर रेफरी पैनल के रेफरी मनीश्याम कुमार, मोहम्मद नाजिम, मुकेश सुमन, राजेश मिश्रा, गुलाम मुस्तफा, फाइटर जेम्स ने प्रतियोगिता का संचालन किया. इस अवसर पर अजीत सिंह, विपिन सिंह, अलका कुमारी, संजय सिंह आदि अन्य भी मौजूद थे.

प्रतियोगिता का परिणाम

सीनियर वर्ग में नवगछिया गया शिवम कुमार, नारायणपुर के अंकित कुमार, नवगछिया के विकास कुमार, सुमित कुमार, फाइटर जेम्स, गोपालपुर की मोनी कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. रंगरा के सौरभ कुमार नवगछिया के रवि कुमार और दीपक कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया है. जूनियर वर्ग में नवगछिया के प्रिंस कुमार, रितिक कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आसिफ नौशाद, खुशबू कुमारी, गोपालपुर की नेहा कुमारी और डीपीएस भागलपुर स्कूल की जाकिया और गोपालपुर की काजल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. नारायणपुर के सौरभ कुमार, प्रशांत कुमार, विशु कुमार, माइकल कुमार, नवगछिया के नंदनी कुमारी, अनुपम कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया है. सब जूनियर वर्ग में नवगछिया के कृष्णा राज, सौम्या गुप्ता, अरमान, राजीव, तन्मय, लोकेश शरण में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. नवगछिया की ज्योति, सांभवी, यशराज, भागलपुर के आदित्य मिश्रा, नवगछिया के हर्ष व सलमान ने रजत पदक प्राप्त किया है. कैडेट वर्ग में रंगरा के रविशंकर, पीरपैंती के रवि रंजन, रंगरा के राजा, नवगछिया के ऋषव, नवगछिया के कुणाल, नवगछिया की जिनी खातून, डीपीएस स्कूल भागलपुर की मोनी कुमारी और फरहनाज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. नारायणपुर के दिव्य प्रकाश, नवगछिया के राकेश कुमार, भागलपुर डीपीएस स्कूल की रानी कुमारी, नेहा कुमारी और रोशनी कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया है.