नवगछिया: परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ के पास दोमहिया बिहार के जंगलों में छुपा कर रखे 107 लीटर देसी शराब को परबत्ता थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने बरामद किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोमहिया बैहैयार के जंगलों में शराब छिपाकर रखने की सूचना मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जांच करने पर पाया गया कि वह 535 पाउच देसी मसालेदार शराब रखे हुए थे. जिसे बरामद किया गया है. जिस पर झारखंड लगा हुआ था. मौके पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

