नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर मदरौनी पावर ग्रिड के समीप हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र ज्ञानिदास टोला तीनटेंगा अंजली कुमारी पति दिलीप पासवान, देवर सिंटू कुमार एवं ननद रिंकू कुमारी शामिल हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अस्पताल में इलाज के दौरान अंजली कुमारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. आरती की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है. घायल के परिजनों ने बताया कि आरती मोटरसाइकिल से देवर सिंटू, ननद रिंकू कुमारी के साथ नवगछिया बाजार घरेलू सामान खरीदारी करने के लिए आई थी.

नवगछिया बाजार से खरीददारी कर वह मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रही थी कि मदरौनी के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ओटो ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल के पीछे बैठी अंजली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि सिंटू ओर रिंकू भी घायल हो गए.
