हिका तूफान के असर के कारण चार राज्यों से आ रही नमी की वजह से शहर के माैसम में तेजी से बदलाव हुआ है। बुधवार को दिनभर काले बादलाें छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश हाेती रही। माैसम विभाग ने 26 से 28 तक बारिश हाेने की अाशंका जताई है। इसके बाद बारिश में कमी अाएगी। वहीं शहर का तापमान और गिरने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्नाटक अाैर तेलंगाना में साइक्लाेनिक सर्कुलेशन मजबूत हाे रहा है। ये सर्कुलेशन फिलहाल समुद्र तल से 5.8 किलाेमीटर की ऊंचाई पर है। साइक्लाेनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम की अाेर बढ़ रहा है। इसके अलावा सर्कुलेशन के ऊपर झारखंड, तेलंगाना से पूर्वी छत्तीसगढ़ अाैर अाेडिशा के पूर्व की ओर टर्फ लाइन विकसित हाे रही है। वहीं मध्य प्रदेश की अाेर बन रहे साइक्लाेनिक सर्कुलेशन की वजह से भी शहर में नमी अा रही है।

रात अाठ बजे तक कुल 2.8 एमएम बारिश की गई दर्ज
हीका के असर से बुधवार काे दिन भर रुक-रुक कर बारिश हाेती रही। माैसम विभाग ने रात अाठ बजे तक कुल 2.8 एमएम बारिश दर्ज की है। शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दाे डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ।
