सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं बांका की पूर्व सांसद और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष

भागलपुर / पटना

मुंगेर के तारापुर मोड़ के नजदीक बांका की पूर्व सांसद और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी के वाहन में एक मैजिक ने ठोकर मार दी। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि सांसद को कोई चोट नहीं पहुंची है और वे सुरक्षित हंै।
बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी अपने निजी वाहन से मुंगेर से जमुई की ओर जा रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार की रात इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक वाहन ने पूर्व सांसद के वाहन में ठोकर मार दी। वाहन में बैठे लोगों ने इसकी सूचना खड़गपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खड़गपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व सांसद से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने टक्कर मारने वाले मैजिक वाहन को जब्त किया और चालक रघुनन्दन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।

इधर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद पुतुल सिंह के वाहन में टक्कर मारने वाले मैजिक वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद की गाड़ी में हल्की टक्कर लगी है और पूर्व सांसद बिल्कुल सुरक्षित हैं।