नवगछिया : सोनम का अचानक पैर फिसल कर अथाह पानी में चले जाने से डूब गयी, सोनम भाई-बहन में सिर्फ अकेली थी -Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के कंचनपुर कदवा निवासी संदीप साह के पांच वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की मौत कोसी नदी के पानी में डूबने से हो गई. ज्ञात हो कि कोसी नदी में आए बाढ़ की पानी दो दिन पहले हीं संदीप के घर के पीछे फैल गई है. परिजनों ने बताया सोनम घर के पीछे वाले दरबाजे से निकल कर करीब एक बजे दिन में खेल रही थी. जहां उसके पैर फिसल कर अथाह पानी में चले जाने से वह डूब गई होगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिससे सोनम की मौत हो गई. जब उसकी मां पिंकी देवी करीब तीन बजे बर्तन साफ करने घर के पीछे चपाकल पर गई तो सोनम के मृत अवस्था में डूबा हुआ पैर देख वह चित्कार कर उठी. वहीं ग्रमीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. बच्ची का शव देख माता पिंकी देवी व दादी ईलांची देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था. सोनम भाई-बहन में सिर्फ अकेली थी.

घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष बीके राय ने शव को अपने कब्जे मे लेकर देर शाम तक पुलिसिया कार्रवाई कर रहे थे. रविवार के दिन शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी जायेगी. घटना की जानकारी मिलते हीं मुखिया अशोक सिंह, पूर्व मुखिया नरेश सिंह, जिला परिषद नंदनी सरकार, भाजपा नेता बिक्रम स्वर्णकार व निरंजन भारती के साथ अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच मृत परिजनों के प्रति गहरी दुख प्रकट करते हुए सात्वाना दिया.