नवगछिया : सावरिया सरकार नवछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में देव उठान एकादशी के शुभ अबसर पर तीन दिवसिय श्री श्याम कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे संगीतमय श्री श्याम कथा वाचक वाराणसी से आई हुई सुश्री सरस प्रिया वाईसा द्वारा किया जा रहा है. श्याम जन्मउत्सब पर बाबा का शीश का भव्य दरवार सजाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कथा के साथ-साथ कोलकाता से आई नृत्य नाटिका एवं भजनों की अमृत वर्षा के साथ भक्तो को खूब जुमाया जा रहा है इसका क्रम में शुक्रवार को बाबा श्याम का बड़ी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के सदस्य विकास चिरानिया, मुकेश चिरानिया शिवशक्ति समीर गुप्ता राज चौधरी, राहुल यादुका ,रंजीत जयसवाल, संदीप भुडोलिया यश केडिया, गौरव यादुका, पारस खेमका, मयूर केजरीवाल, शिवम् सर्राफ, अशोक केडिया, एवं नवगछिया के समस्त श्याम प्रेमी बड़ी जोर-शोर से लगे हुए हैं.
