नवगछिया : शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि माल्या से कांग्रेस की सेटिंग… पाप छुपाने के लिए कांग्रेस

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या से केंद्रीय वित्त मंत्री की मुलाकात पर जहां कांग्रेस बीजेपी को घेरने में लगी है, वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस की सेटिंग बता रही है. राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि माल्या से कांग्रेस की सेटिंग है. अपना पाप छुपाने के लिए कांग्रेस माल्या से झूठा बयान दिलवा रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली का बचाव किया और कहा कि वे बेदाग हैं. आज तक उन पर कोई आरोप नहीं है, ये सब कांग्रेस उन्हें और बीजेपी की सरकार को बदनाम करने के लिए कर रही है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

बीजेपी प्रवक्ता ने विजय माल्या को कांग्रेस का तोता बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसा चाहती है विजय माल्या मिट्ठु की तरह हां में हां मिलाता है. सच तो ये है कि कांग्रेस अपनी सरकार में हुए पाप को छुपाने के लिए अरुण जेटली पर झूठी तोहमत लगी रही है.

शाहनवाज ने कहा कि जब कांग्रेस अलग-थलग पड़ने लगी और नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी फंसने लगे हैं तो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विजय माल्या का सहारा लिया और उससे गलत बयान दिलवा दिया कि संसद में उसने अरुण जेटली से मुलाकात की. सच तो ये है कि संसद के सेंट्रल हॉल में चलते-चलते मिलना कोई बड़ी बात नहीं है.