शराब पीकर शादी करने पहुंचे गिरफ्तार बिहार पुलिस के जवान सुल्तानगंज के पैन निवासी उदय रजक को 21 जनवरी को कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की पहल पर गुरुवार को उसकी शादी कहलगांव के अकबरपुर की अनुषा कुमारी से हुई। दरअसल, जेल से जमानत के बाद लड़का व लड़की पक्ष के कुछ लोग और जनप्रतिनिधि लड़की को शादी के लिए तैयार कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद शराब पीने का आरोपी दुल्हा उदय रजक ने गुरुवार को शराब नहीं पीने की शपथ पत्र के साथ अवर निबंधन कार्यालय पह़ुंचा। जहां रजिस्ट्रार ऑफ मैरेज के समक्ष दोनों शादी के बंधन में बंधे।

नवदंपति जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए। शादी के गवाह बने पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान, डाॅ. संजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख नूतन देवी, जनार्दन आजाद, सीडीपीओ अंजना कुमारी, पंचायत के पूर्व मुखिया घरती राम, हिमांशु कुमार सिंह कहलगांव के एएसपी दिलनवाज अहमद ने मंदिर पहुंच कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
17 को शराब पीकर शादी करने पहुंचा था, दुल्हन ने कराया था गिरफ्तार

मालूम हो कि 17 जनवरी को सुल्तानगंज के पैन गांव से बिहार पुलिस के जवान उदय कुमार रजक की बारात कहलगांव के अकबरपुर गांव में योगेन्द्र रजक की पुत्री अनुषा कुमारी से शादी को आई थी। इसमें दुल्हा उदय सहित अन्य बाराती शराब के नशे में थे। डीजे पर डांस के दौरान बाराती और सरातियों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद लड़की अनुषा ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उदय को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दी थी।
