नवगछिया। रंगरा ओपी के भवनीपुर निवासी डेजी देवी और उनके पति को बच्चों की लड़ाई में हंसुए से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायलों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला द्वारा रंगरा ओपी में गुड्डू यादव के खिलाफ प्रथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल ने बताया कि उसे जब गुड्डू यादव मारने लगा तो मेरे पति बचाने आये तो उनपर भी हंसुए से वार कर दिया। महिला ने बताया कि पहले भी उसने मारा था। वहीं भवनीपुर के धर्मेंद्र यादव को भी पटवन के पैसे के लिए मारपीट कर घायल कर दिया गया।
