खरीक :खरीक प्रखंड में बंद पड़े विद्युत सब स्टेशन निर्माण कार्य को अविलम्ब चालू करने को लेकर खरीक उत्तरी के जिला पार्षद गौरव राय ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिल कर जल्द से जल्द खरीक सब स्टेशन का निर्माण कार्य कराने का अपील किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विद्युत कार्यपालक अभियंता भागलपुर से मिलकर खरीक प्रखंड में बन रहे विद्युत सब स्टेशन का कार्य जो कि अधूरा है और कई माह से बंद पड़ा है.बड़ी मशक्कत से खरीक में रैयती जमीन अधिग्रहण कर विद्युत सुब स्टेशन का कार्य शुरू हुआ लेकिन कतिपय कारणों से भवन निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

साथ ही जर्जर पोल तार बदलवाने,नए ट्रांसफार्मर लगाने और साथ ही विद्युत विहीन टोलों में बिजली पहुचाने के कार्य की प्रगति के बारे में पार्षद ने जानकारी ली.उन्होंने सभी कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही.
लोकमानपुर पंचायत में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुची. इस कार्य के लिए उन्हें एवं उनकी टीम को बधाई दिया.
