विक्रमशिला सेतु बंद के पहले लोगों ने शुरू की तैयारी, नहीं पड़ेगा पुल बंदी का असर आज लगेगा मोहर -Naugachia News

NEWS

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु मरम्मतीकरण के क्रम में आवागमन अवरूद्ध रहने की स्थिति में प्रशासनिक स्तर से तैयारियां चल रही है तो दूसरी तरफ गंगा दियारा के लोगों ने निजी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी. मालूम हो कि इलाके के में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो रोजाना दूध, साग, सब्जी आदि लेकर सवारी वाहनों से भागलपुर जाते हैं और भागलपुर में सामानों को बेच कर पुनः देर शाम अपनी घर आ जाते हैं. ऐसे लोग पुल बंद रहने की स्थिति में किसी भी सूरत में सड़क मार्ग से भागलपुर अपने सामानों को लेकर नहीं जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में खासकर बिहपुर खरिक और नारायणपुर के दूध और सब्जी के कुछ विक्रेताओं ने कुल बंद रहने के दौरान नाव से दूध और सब्जियों उस पार ले जाने की व्यवस्था की है. इसके लिए करीब नौकाओं को तैयार करने की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया पर नहीं पड़ेगा पुल बंदी का असर

इलाके के जानकार लोगों की मानें तो यातायात की दिक्कतों को अगर दरकिनार कर दिया जाए तो नवगछिया पर पुल बंद रहने का कोई असर नहीं पड़ेगा. जानकारों ने बताया कि नवगछिया में कृषि उत्पाद के मामले में किसी तरह की किल्लत नहीं रहेगी तो दूसरे रोजमर्रा की जरूरतों की सामग्री कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मधेपुरा आदि जिलों से भी आपूर्ति की जा सकती है.

स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर हो सकती है लोगों को तकलीफ

नवगछिया के विभिन्न अस्पतालों से रेफर होने वाले 95 फ़ीसदी मरीज सीधे मायागंज क़े जेएलएनएमसीएच जाते हैं. पुल बंद रहने की स्थिति में मरीजों को खगड़िया या फिर पूर्णिया भेजा जाएगा. ऐसे में गंभीर रूप से बीमार या फिर गंभीर रूप से जख्मी रोगियों के बचने की संभावना कब होगी क्योंकि भागलपुर की तुलना में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए 2 गुना ज्यादा समय लगेगा.

यातायात में लोगों को होगी भारी दिक्कत

सेतु बंद रहने की स्थिति में लोगों को घोड़ी यातायात संकट का सामना करना पड़ेगा. मालूम हो कि नवगछिया प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सभी बड़े वाहनों को जीरोमाइल में ही रोक दिया जाएगा इसके बाद यात्री या तो ऑटो रिक्शा से या फिर दोपहिया वाहनों से ही जहान्वी चौक या फिर पुल के बैरिकेटिग स्थल तक जा पाएंगे. यात्रा में अगर सामान रहे हो या फिर बच्चे रहे तो ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

लोगों ने की स्ट्रीमर चलाने की मांग

नवगछिया के स्थानीय लोगों आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जदयू के नेता ज्ञान शक सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, खरीक भाजपा नेता राजेश मणि, बिहपुर के युवा व्यवसाई विकास कपूर, नारायणपुर के अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबू साहब आदि ने कहा कि सेतु की मरम्मती आवश्यक है लेकिन प्रशासन को यातायात को सुगम बनाने के लिए हाई लेवल से स्ट्रीमर का परिचालन सुनिश्चित करना चाहिए. अगर स्टिमर का परिचालन सुनिश्चित हो जाता है तो निश्चित रूप से नवगछिया और भागलपुर के लोगों को यातायात में कम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

कहते हैं एसडीओ

नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को पुल बंद रहने की स्थिति में यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है. इस बैठक में यात्रा को सुगम बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा. पुल बंद रहने की स्थिति में आम लोगों को कम से कम परेशानी हो इस बात का ध्यान प्रशासनिक पदाधिकारी रख रहे हैं और इसी के मद्देनजर तैयारियां भी की जा रही हैं.