विक्रमशिला सेतु पर जाम में फंसने के कारण भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस के कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट गई। ये यात्री समय से स्टेशन नहीं पहुंच सके। जब ये यात्री विक्रमशिला पुल पर लगे जाम से निकले तो बाजार में आकर फस गए। स्टेशन चौक पर भी जाम लगा था। कई मजदूर थे जो पूर्णिया के विभिन्न प्रखंडों से आए थे। येलोग अजमेर एक्सप्रेस कोटा जा रहे थे। बाद में ये लोग स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। वहां बताया कि सुबह साढ़े सात बजे पूर्णिया से भागलपुर के लिए 13423 अप अजमेरशरीफ एक्सप्रेस पकड़ने के लिए निकले थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विक्रमशिला सेतु पर दो घंटे जाम में फंसने के कारण स्टेशन पहुंचने में लेट हो गई। जिसकी वजह से उनकी ट्रेंन छूट गई। अजमेरशरीफ एक्सप्रेस में सभी ने कोटा के लिए टिकट की बुकिंग कराई थी। वे लीग कोटा मजदूरी करने जा रहे थे। मजदूरों ने कहा कि कोरोना की स्थिति में सुधार होने और अनलॉक के बाद वे लोग कमाने के लिए दूसरे प्रांत जाने के लिए घर से निकले थे। आनलाइन बुकिंग कराने के कारण टिकट की राशि भी वापस नहीं हुआ। इधर विक्रमशिला पुल पर जाम रहने का असर एनएच 80 पर भी पड़ा।
सबौर एनएच 80 पर गुरुवार को सुबह से ही जीरोमाइल से लेकर शंकरपुर तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही जिसके कारण रानी तालाब, बाबूपुर मोड़, हाई स्कूल चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, प्रखंड चौक, खानकितता चौक, फरका, ममलखा एवं शंकरपुर में रुक रक कर जाम लगता रहा। हाई स्कूल चौक पर दो घंटा जाम लगी रही जिसमें मैट्रिक के परीक्षार्थी सहित निजी स्कूल के वाहन सुबह से ही फंसे रहे।

हालांकि मैट्रिक परीक्षार्थी अपने सेंटर पर समय पर पहुंच गए। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही हाई स्कूल चौक पर जाम लग गया। हालांकि सबौर के बैंक ड्यूटी कर रहे पुलिस ने कुछ जगहों पर डांट फटकार लगाकर जाम को हटाया। इससे निजी स्कूल के वाहन किसी तरह निकल पाए। 4 बजे के बाद धीरे-धीरे लंबी वाहनों का परिचालन शुरू हो गया और जाम भी हट गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि दो जगह पर वाहन खराब हो जाने के कारण भारी वाहनों का लंबी कतार लग गई थी।
