भागलपुर। आरा कोर्ट में तीन कुख्यात बदमाशों को पेशी कराने के बाद लौट रही कैदी गाड़ी विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार की शाम खड़े ट्रक से जा टकराई। चालक को झपकी आ जाने से हादसा होने की बात कही जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में कुख्यात पिंटू सिंह, मंटू सिंह और संजय सिंह के अलावा उनकी सुरक्षा में चल रहे छह पुलिस वाले जख्मी हुए हैं। जेल अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। उपचार बाद जख्मी बंदियों को थर्ड सेक्टर स्थित सेल में शुक्रवार की देर शाम शिफ्ट करा दिया गया। जख्मी जवानों को भी प्राथमिक उपचार कराने के बाद अस्पताल से मुक्त कर दिया गया। तीनों बंदियों को कारा प्रशासन ने 19 सितंबर को कड़ी सुरक्षा में बड़ी कैदी वाहन से आरा के लिए रवाना किया था। कैदी गाड़ी में छह-एक के जवानों को सुरक्षा के लिए भेजा गया था। पेशी के बाद बंदियों को लेकर आरा से अल सुबह कैदी गाड़ी लेकर चालक रवाना हुआ।


पूर्व में सड़क हादसे में सीतामढ़ी कोर्ट मे पेशी को ले गए कैदी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बंदी समेत पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। हादसे में कई गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना था कि बंदियों को पेशी में ले जाने के बाद उनकी वापसी अल सुबह होने की वजह से चालक को वाहन चलाते समय रास्ते में अल सुबह झपकी आने लगती है। विक्रमशिला सेतु पर कैदी वाहन के ट्रक से टकराने के पूर्व चालक को झपकी आने पर पुलिस ने सतर्क भी किया था।
