विक्रमशिला पुल पर दोनों तरफ वाहन खराब, लगा जाम.. दोनों खराब हुए वाहनों पर जुर्माना

सूचना/खबरे

विक्रमशिला पुल पर रविवार की सुबह नवगछिया और भागलपुर में दो वाहनों के खराब होने से जाम लगा। रविवार की सुबह पांच बजे नवगछिया की तरफ ट्रक खराब हुआ, जबकि सुबह नौ बजे भागलपुर की तरफ पुल पर वाहन खराब हो गया। सुबह पांच बजे वाहन खराब होने के बाद पुल पर ट्रैफिक को वन-वे किया गया। ट्रैफिक को वन-वे करने के बाद पुल के दोनों तरफ भारी वाहनों की कतार लग गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया की तरफ खराब हुए वाहन को सुबह लगभग साढ़े छह बजे हटाया जा सका। डेढ़ घंटे बाद नौ बजे भागलपुर की तरफ वाहन के खराब होने से फिर से जाम लग गया। इधर खराब हुए वाहन को सुबह लगभग दस बजे हटाया जा सका। सुबह नौ से दस बजे तक पुल पर ट्रैफिक को वन-वे किया गया। दस बजे के बाद ट्रैफिक को पूरी तरह से खोला गया। टीओपी प्रभारी विशेष कुमार का कहना है

कि सुबह साढ़े दस बजे से विक्रमशिला पुल पर परिचालन सामान्य हो गया। दोनों वाहनों के खराब होने की सूचना परिवहन विभाग के पदाधिकारी को दी गयी। दोनों खराब हुए वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया। पिछले कुछ दिनों से वाहनों के खराब होने से ही पुल पर परिचालन बाधित रहा है।