नवगछिया बाजार से सोमवार सुबह सील हट जायेगा। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से बाजार में लोगों के निकलने पर पाबंदी थी। केंद्र सरकार द्वारा भागलपुर जिले को ऑरेंज जोन घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने राहत देने का निर्णय लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि बाजार में सोमवार से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोग घरों से निकल सकेंगे। सुबह सात से शाम सात बजे तक अपना काम कर सकेंगे। सरकारी कार्यालय, बैंक शाखाओं के साथ ही किराना, दवा, कृषि संबंधित दुकानें खुलेंगी। वहीं बिना काम के घरों से निकलने की पाबंदी जारी रहेगी। बाजार में अचानक भीड़ नहीं बढ़े इसके लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नजर रखेंगे। बाजार में अनावश्यक घूमते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के लिए दो जगह तय की गयी थी। अब भी वे वहीं सब्जी की बिक्री करेंगे। किसी दुकान के आगे भीड़ लगने पर दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसी भी तरह का कोई आयोजन या धरना-प्रदर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि बाजार में कपड़े की दुकानें 17 मई से खुलेंगी।
अंतिम दिन कोरोना योद्धा सम्मानित
नवगछिया। नवगछिया बाजार में कंटोंमेंट जोन में तैनात कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी, पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को रविवार को भाजपा नेता मुकेश राणा ने सम्मानित किया।
