रेल यात्री धयान दे.. स्टेशन के 20 किलोमीटर की परिधि में ले सकेंगे साधारण रेल टिकट

राष्टीय / अंतरराष्टीय

रेल यात्रियाें के ऐप से साधारण टिकट लेने की सुविधा में और वृद्धि की गई है। अब वे रेलवे स्टेशन के 20 किलोमीटर की परिधि तक में अपने मोबाइल से टिकट काट सकते हैं। इसके लिए यूटीएस ऐप इंस्टॉल करना होगा। टिकट काउंटराें की लगातार हाे रही कमी काे देखते हुए यह व्यवस्था भागलपुर में भी लागू हाे गयी है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे ने यूटीएस ऐप के नियमों में यात्रियों की सुविधा को लेकर बदलाव किया है। अब अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। पहले नन सब अर्बन एरिया में 5 किमी के दायरे में ही टिकट बुक होता था, जो अब 20 किलाेमीटर तक हाे सकेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहरी क्षेत्र में 2 के बदले पांच किमी हुआ दायरा
जबकि अर्बन एरिया में टिकट बुकिंग का दायरा बढ़ाकर 2 किमी से 5 किलाेमीटर कर दिया गया है। यात्रियाें काे इसका लाभ लेने के लिए यूटीएस मोबाइल एेप को अपडेट करना हाेगा। इसके माध्यम से पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, प्लेटफार्म व मंथली टिकट ले सकते हैं।

टिकट के लिए करना हाेगा ऑनलाइन भुगतान
सबसे पहले प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना हाेगा। उसके बाद उसमें अपनी जानकारी को भरनी हाेगी। फिर टिकट बुकिंग करने के लिए दिए गए ऑप्शन को चुनना हाेगा। पेपरलेस टिकट और प्रिंट टिकट का ऑप्शन चुनना हाेगा। अगर आप पेपरलेस टिकट चाहते हैं तो यह टिकट टैक्स्ट में मिलेगा, जबकि प्रिंट ऑप्शन से इसे प्रिंटर की मदद से प्रिंट कर सकते हैं। उसके बाद आप बोर्डिंग और गंतव्य स्थान की जानकारी देनी हाेगी। फिर श्रेणी, ट्रेन का प्रकार (मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट) आदि की जानकारी भरनी हाेगी। उसके बाद बुक टिकट का ऑप्शन क्लिक करने पर ऑनलाइन भुगतान कर टिकट ले सकेंगे।