रामनवमी जुलूस में सादे लिबास में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी.. खरीक अव्वल, रंगरा दूसरे नंबर पर

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सुशांत कुमार सरोज ने थानाध्यक्षों को नियमित गश्ती के साथ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने कहा कि रामनवमी, चैती दुर्गापूजा, महावीर जयंती, हनुमान जयंती पर विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए है। इसके अलावा पुलिस बलों को चप्पे चप्पे पर तैनाती की जा रही है। सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी भी जुलूस में रहेंगी जो एक-एक आदमी पर नजर रखेगी। जुलुस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में डीजे का प्रोग्राम नहीं हो। जुलूस में जो भी बाइक का प्रयोग किया जाय उसकी पूरी डिटेल ली जाए। एपीओ, एपीपी के साथ बैठक में विभिन्न केसों के ट्रायल पर भी चर्चा की गयी। प्रशिक्षु दारोगा के कन्फ्यूजन को भी दूर किया गया जो उनके भविष्य में काम आएगा।

ओवरऑल प्रदर्शन में खरीक अव्वल, रंगरा दूसरे नंबर पर

एसपी ने कहा कि ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार को प्रथम, रंगरा थानाध्यक्ष महताब खा को द्वितीय, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को तृतीय एवं सीसीटीएनएस एंट्री के लिए गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार को प्रथम, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को द्वितीय, थानाध्यक्ष इस्माईलपुर मनी पासवान को तृतीय स्थान पाने के लिये पुरस्कृत किया गया। पीएसआई आसुतोष को उत्कृष्ट परेड समादेशन के लिये 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। एसपी ने कहा कि पुरस्कार पानेवाले इसे मेंटेन रखें।

टेकना बहियार से गिरफ्तार किये जायेंगे अपराधी

एसपी ने कहा कि टेकना बहियार में फसल बोने, काटने को लेकर विवाद होता है। वहां पर पिकेट फोर्स लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा एसडीपीओ, खरीक, नदी,भवानीपुर थाना पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है। घटना के तुरंत बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। जिन अपराधियों का नाम केस में नहीं आया है और अनुसंधान में नाम आ रहा है उसे चुनचुन कर गिरफ्तार किया जाएगा। अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित सभी इंस्पेक्टर, थानाध्यक्षों ने भाग लिया।