रथ के साथ रास्ते में भजन-कीर्तन करते बाबाधाम आ रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को सोमवार तड़के 4:30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया. देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर दुमका जिलांतर्गत सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिघी चौक के समीप हुई इस दुर्घटना में बिहार के बांका जिले के कुरमा निवासी मुरारी मंडल(65), अरुण शर्मा (40) व उमा देवी (45) की मौत हो गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, गोड्डा जिले के ललमटिया निवासी रिंकू देवी, मनोरमा देवी, रंजू देवी, बिहार के ही भागलपुर जिले के रजौन निवासी नीलम देवी, कुरमा निवासी मंटू पंडित, गुड्डू शर्मा, संजय शर्मा, श्याम शर्मा, छोटी साह व गर्भू दास घायल हुए हैं.

बताया गया कि श्रद्धालुओं के इस जत्थे ने भागलपुर के कहलगांव स्थित गंगा नदी से जल उठाया था. इसके बाद सभी रथ के साथ रास्ते में भजन-कीर्तन करते बाबाधाम आ रहे थे. उसी क्रम में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
