नवगछिया : 14वीं वित्तीय आयोग निधि से योजना संख्या 01/17-18 के तहत यमुनिया पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइट में योजना की राशि के गबन किए जाने के मामले में नवगछिया थाना में पंचायत के मुखिया सहित संवेदक व पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे पंचायत के मुखिया शहीद बैठा, पंचायत सचिव गोपाल प्रसाद यादव एवं आपूर्तिकर्ता शर्मा एजेंसी कोतवाली चौक के प्रोपराइटर उपेंद्र शर्मा को नामजद किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!,, मुखिया, पंचायत सचिव एवं आपूर्तिकर्ता की मिलीभगत से चार लाख दो हजार पांच सौ रुपये सरकारी राशि का किया गया है गबन
,, 14वीं वित्तीय आयोग निधि से योजना संख्या 01/17-18 के तहत पंचायत में लगाई गई थी 35 स्ट्रीट लाइट
,, 55 वाट का 3310 रुपये में मिलने वाला स्ट्रीट लाइट की खरीद की गई थी 11 हजार पांच सौ में
,, लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दायर होने के बाद, सुनवाई के दौरान गबन का मामला आया सामने
,, नवगछिया बीडीओ के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
बीडीओ ने अपने आवेदन में दिया है कि 14वीं वित्तीय आयोग निधि से योजना संख्या 01/17-18 के लगाए गए स्ट्रीट लाइट में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं स्ट्रीट लाइट के आपूर्तिकर्ता द्वारा 55 वाट का स्ट्रीट लाइट जो बाजार में खुलेआम 3310 रुपये में मिलता था. उसकी खरीद 11 हजार पांच सौ रुपये में कर के लागई गई एवं 14वीं वित्तीय आयोग निधि योजना की चार लाख दो हजार पांच सौ रुपये की राशि का गबन कर लिया गया है. मालूम हो कि इस योजना के तहत पंचायत में 35 स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी.

,, लोकशिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दायर होने के बाद गबन का मामला आया सामने
स्ट्रीट लाइट की राशि गबन किए जाने के मामले में जमुनिया पंचायत के विजेंद्र शर्मा ने 28 अप्रैल वर्ष 2018 को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर किया था।शिकायत दायर होने के बाद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की राशि गबन किए जाने के मामला सही पाया. सुनवाई के दौरान पाया गया कि 14वी वित्तीय आयोग निधि योजना की राशि से लगाया गया स्ट्रीट लाइट की खरीद बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर मुखिया, पंचायत सचिव एवं संवेदक की मिलीभगत से खरीद कर योजना की राशि का गबन किया गया है. इस संबंध में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जिलाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सरकारी राशि गबन किए जाने के मामले में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का प्रस्ताव भेजा. लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश पत्र के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने नवगछिया बीडीओ को मुखिया, पंचायत सचिव व संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.
,, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के आदेश के ढाई माह बाद दर्ज की गई प्राथमिकी
स्ट्रीट लाइट गबन किए जाने के मामले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने दिन दिसंबर वर्ष 2018 को ही मुखिया शहीद बैठा, पंचायत सचिव गोपाल प्रसाद यादव एवं शर्मा एजेंसी कोतवाली चौक के प्रोपराइटर उपेंद्र शर्मा पर नवगछिया बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. जिलाधिकारी के आदेश के ढाई माह बाद बीडीओ द्वारा नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
– कहते हैं थानाध्यक्ष
नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस छानबीन में जुट गई है
