मोदी जी 15 अगस्‍त पर लालकिले से इस बड़ी योजना का कर सकते हैं ऐलान.. भाइयो और बहनों

राष्टीय / अंतरराष्टीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं.
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं. इसमें जनधन पार्ट 2 का ऐलान भी संभव है. इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपये किया जा सकता है. यह सरकार के उन लोगों को कोष उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो इससे वंचित हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आकर्षक सूक्ष्‍म बीमा योजना की भी घोषणा संभव

इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है. रूपे कार्डधारकों के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक पीएमजेडीवाई का दूसरा चरण 15 अगस्त को समाप्त हो गया और आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसमें यथाचित सुधार की जरूरत है. प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन इस प्रकार की घोषणा के लिए बेहतर मंच है.

4 साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले

वित्तीय समावेश का प्रमुख कार्यक्रम पीएमजेडीवाई की शुरुआत अगस्त 2014 को की गई. पहला चरण 14 अगस्त 2015 को पूरा हुआ और इसमें मूल बैंक खाता तथा रूपे डेबिट कार्ड पर जोर दिया गया. पिछले 4 साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले. इन खातों में 80,674.82 करोड़ रुपए जमा हैं.

पेंशन राशि दोगुनी कर सकती है सरकार

सरकार 2015-16 में घोषित अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पेंशन की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपये मासिक कर सकती है. फिलहाल यह सीमा 5,000 रुपये है. एपीवाई के तहत योगदान राशि के आधार पर अंशधारक 60 साल पूरा होने पर 1,000 रुपये 5,000 रुपये तक पेंशन ले सकते हैं.